{"_id":"5c339670bdec2256e43d2f62","slug":"111546884720-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई। इस मौके पर पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और सफलता पर विचार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में बड़ी शक्ति होती है। लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहराना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि आज पार्टी की लोकप्रियता के कारण समाज में तुष्टिकरण की नीति अपनाकर राजनीति करने वाले दल अपने सिद्धांत से हटकर गठबंधन कर रहे हैं। देश की जनता इसको भलिभांति जान रही है। लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान है। भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं, जिनके सहारे हम पुन: देश की सत्ता में भाजपा की सरकार बनाएंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका तथा महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि देश के नवनिर्माण में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच को आज का युवा ही साकार करने में सक्षम हैं। आगामी 12 जनवरी से दो मार्च तक के सभी जिलास्तरीय कार्यक्रमों को बताते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि नमो वालंटियर्स, अटल कमल क्रिकेट प्रतियोगिता, विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन, युवा संसद सहित कमल युवा महोत्सव का कार्यक्रम युवा मोर्चा आयोजित करेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, गुरु दयाल शर्मा, चंदन बिंद, गोविंद उपाध्याय, साक्षी श्रीवास्तव, विवेकानंद राय, पवनसुत गुप्ता, मनोज यादव, सौम्य बर्नवाल, दुर्गेश सिंह, सुजीत चौबे, आशुतोष राय, रंजीत राम, प्रभाकर राय, दिनेश यादव, चंदन राजभर, शशिकांत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे । संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनुज अकेला ने किया।