{"_id":"5bcb6930bdec2269c544af07","slug":"111540057392-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर सफाई कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर सफाई कर्मचारी की मौत
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेवराई। भदौरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात ट्रेन की जद में आने से नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी बलिराम रावत का पुत्र रामजी रावत (50) मुगलसराय नगर पालिका में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। शुक्रवार की देर रात वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। वह रात में करीब 12 बजे भदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर किसी ट्रेन से पहुंचा। इसके बाद अप रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान किसी ट्रेन की जद में आने से उसकी मौत हो गई। स्टेशन में मौजूद रेलवे कर्मियों ने दिलदारनगर जीआरपी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की तलाशी लिया तो उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की तथा शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी ने शनिवार की सुबह दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। इस संबंध में दिलदारनगर जीआरपी इंचार्ज डीपी यादव ने बताया कि आधार कार्ड के माध्यम से मृतक की शिनाख्त हुई। सूचना देने पर मृतक के भाई और पुत्र जीआरपी पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।