{"_id":"5bbb943b867a5528367e08e5","slug":"111539019835-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से राही पर्यटक गृह में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा में शामिल पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सपा की ओर से 27 अगस्त से 23 सितंबर तक गाजीपुर से दिल्ली तक सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पार्टी के नवजवानों ने गाजीपुर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक साइकिल से यात्रा की। यात्रा के समापन पर जंतर-मंतर के पास जनसभा आयोजित हुई थी। उन्होंने नवजवान कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, कार्यक्रम के आयोजक सैदपुर के विधायक सुभाष पासी, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सुधीर यादव, संजय सिंह, चंदेश्वर यादव, पप्पू, अभिषेक यादव, अक्षय यादव, अनिल यादव, राहुलराज सिंह, अमित सिंह, अशोक सिंह, अशोक बिंद, सत्या यादव, नरसिंह यादव, आंसू दुबे, राजेंद्र यादव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश यादव, रीना पासी, कमलेश यादव, परशुराम बिंद आदि उपस्थित थे।
।
विज्ञापन
।