फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एलटी तार के सहारे टिकी है पेड़ की टहनी

एलटी तार के सहारे टिकी है पेड़ की टहनी

Wed, 30 May 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
एलटी तार के सहारे टिकी है पेड़ की टहनी
गाजीपुर। शहर के नौकापुरा मुहल्ला में यूकेलिप्टस पेड़ की टहनी झुककर एलटी तार के सहारे टिकी हुई है। इससे आपस में तारों के सटने पर शार्ट सर्किट होने से तार के टूटने की संभावना बनी हुई है। इससे मुहल्लावासी किसी दुर्घटना की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में हाईटेंशन और एलटी तार पेड़ों की टहनियों से घिरे हुए हैं। तेज हवा के दौरान टहनी के हिलने पर तार आपस में सटकर गिरते रहते हैं। इससे जहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, वहीं तार के टूटने पर घंटों लोगों को बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ता है। टहनी के तार से सटे होने से बारिश होने पर पेड़ में करेंट उतरने का खतरा भी बना रहता है। पिछले दिनों आई आंधी के दौरान शहर के नौकापुरा मुहल्ला में एक यूकेलिप्टस के पेड़ की टहनी लटककर एलटी तार के सहारे टिकी हुई है। टहनी के तार पर गिरे होने से तारों का फासला भी काफी कम हो गया है। इससे कभी भी उनके आपस में सटने की संभावना बनी हुई है। मुहल्लावासियों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर तार आपस में सटा तो शार्ट सर्किट होने पर टूटकर गिर जाएगा। इस दौरान आवागमन करने वाले इसकी जद में आने से करेंट का शिकार भी हो सकते हैं। लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टहनी को तार से हटवाने की मांग की है, जिससे किसी दुर्घटना से बचा जा सके। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र के जेई अविनाश कुमार ने बताया कि यह बात मेरे संज्ञान में नहीं थी कि तार पर पेड़ की टहनी गिरी है। अगर ऐसा है तो जल्द से जल्द टहनी को हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed