{"_id":"59f612994f1c1baf678b840a","slug":"111509298841-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान पर बैठी वृद्धा की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान पर बैठी वृद्धा की गिरकर मौत
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के स्थानीय सब्जीमंडी स्थित एक चाय-पान की दूकान पर रविवार को बैठी एक वृद्ध महिला अचानक गिर गई। महिला के गिरते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोग महिला को इलाज के लिए पीएचसी लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली के विशेश्वरगंज स्थित नई बस्ती निवासी अमरावती देवी 70 सब्जी बेचने का व्यवसाय करती थी। सुबह वह स्थानीय सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने के लिए आई थी। सब्जी खरीदने के बाद वह एक दूकान पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक वह गिर पड़ी। महिला को गिरते देख स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोग तत्काल इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर सीओ भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।