{"_id":"59b041784f1c1bed7f8b46f8","slug":"111504723320-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर अभियान को तीन हजार लोगों का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर अभियान को तीन हजार लोगों का मिला समर्थन
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। समाजसेवी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में स्वकर प्रणाली के विरोध में तीसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान जारी रहा। बुधवार को शहर के एमएएच इंटर कालेज के पास कैम्प लगाया गया। समाजसेवी शम्मी सिंह ने बताया कि अभी तक अभियान को करीब तीन हजार लोग अपना हस्ताक्षर कर समर्थन दे चुके हैं। यह अभियान 10 सितंबर तक नगर के प्रमुख चौराहों पर चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि टैक्स के नाम पर नगरपालिका नगरवासियों का शोषण करते हुए उनसे अवैध वसूली कर रही है। सही टैक्स पूछने पर आरसी काटने की धमकी भी दी जा रही है, जो सरासर गलत है। कहा कि पिछले पांच वर्षों में नगर पालिका चेयरमैन ने मनमाने तरीके से कार्य किया है, जिससे नगर की जनता बदहाल हो चुकी है। नगरपालिका की तरफ से शहर में जो भी कार्य शुरु कराया, वह महीनों बाद भी पूरा नहीं हो सका है। मनमाने तरीके से पार्किंग शुल्क हटा दिया गया, जिसके चलते राजस्व के साथ-साथ नगर की जनता के ऊपर टैक्स का बोझ बढ़ गया। पिछले विधानसभा चुनाव में जब चेयरमैन भाजपा के लिए वोट मांगने निकले थे, तब उन्होंने अपने भाषणों में लगातार इस बात का जिक्र किया था कि सरकार बनते ही वह स्वकर से नगर की जनता को निजात दिलाएंगे, लेकिन उनका कार्यकाल खत्म हो गया और स्वकर प्रणाली आज भी उसी तरह लागू है। पालिकाध्यक्ष ने नगर की जनता के साथ सिर्फ छलावा किया है। उनके कार्यकाल में दर्जनों ऐसे भ्रष्टाचार के मुद्दे है, जिन्हें शासन-सत्ता के दम पर दबाया जा रहा है। कहा कि अगर सरकार स्वकर प्रणाली में नगरवासियों को राहत नहीं देती है तो हम सभी लोग मनमाने हाउस टैक्स राहत के लिए न्याय पालिका का सहारा लेंगे। हस्ताक्षर अभियान में सभासद संदीप श्रीवास्तव, जेपी गुप्ता, पूर्व सभासद शौकत अंसारी, मसीउद्दीन, आकिब खान, शाहजहां खान, बेलाल, सद्दाम हुसैन, आजाद खान, इंदीवर वर्मा, मो. इमरान, धर्मेन्द्र सिंह तुलसी, मनीष पांडेय, शुभम वर्मा आदि मौजूद थे।