फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ओवरलोड वाहनों को सीज कर 12 लाख 59 हजार रुपये जुर्माना ठोंका

ओवरलोड वाहनों को सीज कर 12 लाख 59 हजार रुपये जुर्माना ठोंका

Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों को सीज कर 12 लाख 59  हजार रुपये जुर्माना ठोंका
सुहवल (गाजीपुर)। उप संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन ने शनिवार को ओवरलोड, बिना परमिट एवं डग्गामार वाहनों के खिलाफ विभिन्न मार्गों पर सघन अभियान चलाया। इस दौरान कुल 120 ओवरलोड वाहनों को सीज कर उन पर 12 लाख 59 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहन चालक जगह-जगह अपने वाहन खड़े करके इधर-उधर चले गए। चेकिंग के चलते मार्गों पर जाम जैसी स्थित उत्पन्न हो गई थी। इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी आमजन को झेलनी पड़ी। लोग समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भवानीदीन ने बताया कि इस सघन अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों पर कुल 120 ओवरलोड ट्रकों को सीज करने के साथ ही उन पर 12 लाख 59 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कहा कि किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहनों, डग्गामार वाहनों का संचालन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। अगर संचालन होते पाया गया तो संबंधित वाहनों के खिलाफ परिवहन अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed