फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 to be heard in Supreme Court to bring Mukhtar to UP

मुख्तार को यूपी लाने के लिए 11 को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
11 to be heard in Supreme Court to bring Mukhtar to UP
गाजीपुर। मऊ विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश में लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 11 जनवरी को होगी। इससे पहले मुख्तार एवं पंजाब सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस का तमिला कराने जिले के मोहम्मदाबाद की पुलिस टीम को चंडीगढ़ एवं पंजाब के रोपण जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से उत्तर प्रदेश लाने की कोशिशें काफी दिनों से की जा रही हैं। मुख्तार से जुड़े कई मामले उत्तर प्रदेश में भी चल रहे हैं। इसको लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने वाद दाखिल किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को सुनवाई की तिथि निश्चित की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने जेल अधीक्षक, मुख्तार अंसारी एवं पंजाब सरकार को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए नोटिस भेजा है। इसे तामिला कराने के लिए मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक श्रीराम यादव और अजय यादव शनिवार की सुबह पंजाब के रोपड़ जेल एवं चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। अजय यादव चंडीगढ़ में सचिव और श्रीराम यादव रोपण जेल पहुंचकर जेल अधीक्षक एवं मुख्तार अंसारी को नोटिस तामिल कराएंगे।
विज्ञापन

कोट
मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश में लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 11 जनवरी को सुनवाई होनी है। इसमें नोटिस तामिला के लिए दो उप निरीक्षकों को चंडीगढ़ और पंजाब के रोपण जेल भेजा गया है।-डॉ. ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed