फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 injured in fighting, four in critical condition

Ghazipur News: मारपीट में 11 घायल, चार की हालत गंभीर

Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
11 injured in fighting, four in critical condition
रेवतीपुर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को मारपीट की दो घटनाएं हुए। इसमें 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कल्यानपुर गांव में गंगा घाट पर सुबह छठ पूजा के लिए स्नान कर रही महिलाओं व युवतियों का कुछ युवक वीडियो बनाने लगे। इस पर महिलाओं व उनके परिजनों ने आपत्ति की तो विवाद होने लगा। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ ट्रैक्टर से घर जाने लगी। इसी बीच मनबढ़ युवकों ने रास्ता रोककर पथराव शुरू कर दिया। इससे एक पक्ष के पवन यादव, बिहारी, विक्की, प्रियांशु यादव, शिवांगी, गोलू तो दूसरे पक्ष के पिंटू यादव, धनंजय और राहुल घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेवतीपुर में भर्ती कराया। तीन लोग की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधान रमेश यादव ने कहा कि पुलिस अगर मौके पर रहती तो यह घटना नहीं होती। उधर, सुहवल थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें राधा यादव और अंशु यादव घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed