फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 dengue patients and one malaria patient in the district

जिले में डेंगू के 11 और मलेरिया का मिला एक मरीज

Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
11 dengue patients and one malaria patient in the district
गाजीपुर। जिले में प्रतिदिन डेंगू बुखार के संदिग्ध मरीजों के मिलने का सिलसिला शुुरू हो गया है। डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या जहां 11 पहुंच गई है, वहीं मलेरिया का भी एक मरीज मिला है। यही नहीं बीते 10 दिनों में जिला अस्पताल एवं सीएचसी-पीएचसी पर बुखार से पीड़ित 4358 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। डेंगू जांच के लिए 15 मरीजों का ब्लड सैंपल बीएचयू भेजा गया है। कमोवेश यही हाल जिले के निजी अस्पतालों का भी है। यहां भी बुखार से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे परिवर्तन और रुक-रुक बारिश के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। खासकर घर की छतों और बर्तनों में पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा मिल रहा है। वजह जब तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहता है तो इसके मच्छरों का प्रसार शुरू हो जाता है। ऐसे में जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों को सावधान रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। करीब एक सप्ताह के अंदर जिले के मुहम्मदाबाद, बाराचवर, सैदपुर और शहर सहित अन्य जगहों से डेंगू के 11 मरीज मिले हैं। हालांकि पीड़ित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में सावधानी बरतने के साथ जागरूकता जरूरी है। डेंगू मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में जहां 10 बेड का एक वार्ड बनाया गया है, वहीं सीएचसी-पीएचसी पर भी चार-चार बेड सुरक्षित किए गए हैं, ताकि किसी भी विकट परिस्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed