फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   107703 copies of high school and intermediate were checked

Ghazipur News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 107703 कापियां जांची गईं

Sun, 23 Mar 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
107703 copies of high school and intermediate were checked
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की कापियों को जांचने का काम शनिवार को सभी पांच केंद्रों पर जारी रहा। इस दौरान दोनों कक्षाओं की 107703 कापियां जांची गई। विभिन्न केंद्रों पर वित्तविहीन विद्यालयों के कई परीक्षक अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरु है।
राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल की 30512, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की 15809, अष्ट शहीद इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में इंटर की 11657, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में हाईस्कूल की 29226 एवं शिवपूजन इंटर काॅलेज मलसा में इंटर की 20499 कॉपियां जांची गईं। इस तरह से अब तक दो लाख 95 हजार 84 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर कॉपियों के जांचने के कार्य का जायजा लिया। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में बृजेश पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed