फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   104406 consumers of Saidpur area will get waiver of about 40 crore surcharge

सैदपुर क्षेत्र के 104406 उपभोक्ताओं को लगभग 40 करोड़ सरचार्ज की माफी मिलेगी

Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
104406 consumers of Saidpur area will get waiver of about 40 crore surcharge
मौधा। किसानों, छोटे घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पावर कारपोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की है। इसके तहत सैदपुर क्षेत्र के 104406 उपभोक्ताओं को लगभग 40 करोड़ सरचार्ज की माफी मिलेगी। बकाए की वसूली के लिए क्षेत्र में कुल नौ स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं। साथ ही पांच हजार रुपये से अधिक के सारे बकाएदारों के खिलाफ विभाग ने नोटिस भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर दी है। सैदपुर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान ने बताया कि इस योजना में छोटे उपभोक्ताओं और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है। घरेलू बत्ती, पंखा और दो किलोवाट लोड तक के वाणिज्य तथा निजी नलकूप उपभोक्ताओं को बकाए के सर चार्ज में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उपभोक्ता बकाए की धनराशि आठ किश्तों में जमा कर सकेंगे। बताया कि दो किलो वाट से ज्यादा के घरेलू और पांच किलो वाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बकाया सर चार्ज में पचास प्रतिशत की छूट दी जाएगी। एक्सईएन ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत सैदपुर के तृतीय वितरण खंड क्षेत्र के लगभग 104406 उपभोक्ताओं का 39.5 करोड़ रुपये का अधिभार माफ होगा। इसके लिए सभी अवर अभियंताओं सहित अन्य कर्मियों को योजना के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed