गाजीपुर। महाराजा सुहेलदेव को सम्मानित करने तथा गाजीपुर में चिकित्सा के महत्वपूर्ण प्रबंधन के लिए मेडिकल कॉलेज सहित विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर आ रहे हैं। भटौली (घुरन बाजार) तथा आदर्श बाजार में सभाओं को संबोधित करते हुए संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस सभा में सभी को आना है। इससे पूर्व जब प्रधानमंत्री 14 नवंबर 2016 को गाजीपुर आए थे तो उन्होंने रेल एवं रोड ब्रिज सहित कई परियोजनाओं को दिया था। भारत सरकार के चतुर्मुखी विकास की योजनाओं की चर्चा करते हुए आवास, चिकित्सा, बिजली, रसोई गैस सहित तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति के पास वर्ष 2022 तक अपना आवास होगा। सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि गाजीपुर आज पिछड़े जनपदों की सूची से बाहर है तो यह श्रेय मनोज सिन्हा जी को जाता है। सभा में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, महामंत्री ओमप्रकाश राय,अच्छे लाल गुप्ता, राजेश भारद्वाज, सुमित तिवारी, हरेन्द्र यादव, सरोज मिश्रा, मनोज बिंद, मयंक जायसवाल, अमरेश गुप्ता, अवधेश दूबे, जितेन्द्र पांडेय, सरिता बिंद, राजेश यादव, रविंद्र श्रीवास्तव, सुरेश बिंद, पवनंजय पांडेय, संदीप सिंह, विभा पाल, दीपक सिंह, आलोक शर्मा, चंदन बिंद, मनोज कुशवाहा, पंकज विश्वकर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे ।सभा का संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा व गोपाल राय ने किया।