{"_id":"5bf440b9bdec22174c7dff29","slug":"101542734009-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में कूदी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में कूदी महिला की मौत
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हदुरगंज। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिवरा गांव में स्थित बूढ़ी माई मंदिर के पीछे तमसा नदी में एक महिला ने मंगलवार की देर शाम छलांग लगा दिया। मछली मार रहे मछुआरों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।
तमसा नदी में मछली मार रहे मछुआरों की माने तो शाम को करीब साढ़े छह बजे एक महिला सिवरा गांव में स्थित बूढ़ी माई मंदिर के पीछे पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। हम लोग आनन-फानन में उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। जब तक हम लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हर कोई महिला की पहचान करने में जुट गया। पहचान न होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुनील कुमार शुक्ला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है। उसने धानी रंग की साड़ी और नीले रंग का स्वेटर पहना था। उसके हाथ पर सफेद दाग है। उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।