{"_id":"5bf43df1bdec22695873d5d3","slug":"101542733297-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का गुल्ला टूटने से थमी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का गुल्ला टूटने से थमी रही रफ्तार
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। दिलदारनगर-भदौरा मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद हैं। सोमवार की देर रात उसिया गांव के निकट यूनियन बैंक के पास सड़क के गड्ढ़े में बालू लदा ट्रक का गुल्ला टूटने से वह बीच रास्ते में खड़ा हो गया। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जमानिया-भदौरा और दिलदारनगर बाइपास मार्ग पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। जाम की वजह से एक तरफ जहां अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं स्कूली बसें समय से नहीं पहुंच सकीं।
दिलदारनगर-भदौरा मार्ग के गड्ढे में मध्य रात्रि के समय उसिया गांव के पास स्थित यूनियन बैंक के पास सड़क के गड्ढे में झारखंड से वाराणसी की तरफ जा रहे बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे वह मार्ग पर खड़ा हो गया। ट्रक के फंसने जमानिया-भदौरा और दिलदारनगर बाइपास मार्ग पर कई किलो मीटर तक ट्रकों की लाइन लग गई। एक तरफ से छोटे चार पहिया और बाइक सवार किसी तरह से आते-जाते रहे। जाम में फंसने से कई स्कूली बसें समय से नहीं पहुंच सकीं। जाम में परेशान लोग खस्ताहाल सड़क को कोसते रहे। उनका कहना था सड़क के गड्ढों में आए दिन वाहनों के फंसने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। बावजूद संबंधित विभाग की तरफ से इसे दुरुस्त कराने का कार्य नहीं किया जा रहा है। मंगलवार की शाम पांच बजे तक खराब ट्रक की मरम्मत कर उसे मार्ग से हटाया नहीं जा सका था और जाम की समस्या बरकरार रही।