{"_id":"5bdde1efbdec227eda0313e0","slug":"101541267951-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता जागरूकता का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता जागरूकता का महत्व बताया
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारी डॉ. शशिकला जायसवाल ने कैडेट्स को सतर्कता जागरूकता के महत्व और उसके अर्थ से अवगत कराते हुए कहा कि इस वर्ष राष्ट्रपति द्वारा जो थीम रखी गई है वह है ‘भ्रष्टाचार: नए भारत का निर्माण’।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार का इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह को मनाए जाने के पीछे उद्देश्य यह है कि जनता में यह विश्वास लगातार बढ़ना चाहिए कि देश में फैसले, कार्य पारदर्शिता और जवाबदेही निष्पक्षता के साथ लागू हो रही है। जीएसटी व्यवस्था, ई-कॉमर्स आधारित बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल प्रक्रिया द्वारा सब्सिडी का वितरण, बेनामी संपत्ति कानून, अघोषित आय और संपत्ति की घोषणा इसके उदाहरण हैं। संगोष्ठी में एनसीसी कैडेट्स ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर हिंदी विभाग से डॉ. निरंजन कुमार यादव एवं डॉ. संगीता उपस्थित रहीं। एनसीसी अधिकारी डॉ. शशिकला जायसवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।