फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क हादसे में संविदा कर्मी की मौत

सड़क हादसे में संविदा कर्मी की मौत

Mon, 22 Oct 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में संविदा कर्मी की मौत
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के काशीराम आवास के पास शनिवार की देर रात साइकिल से प्रतिमा विसर्जन की ड्यूटी कर घर लौट रहे साइकिल सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दिया। इससे नगर पालिका के संविदा कर्मी सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाराणसी में उपचार के दौरान रविवार को संविदा कर्मी की मौत हो गई। शाम को ग्रामीणों के साथ परिजनों ने मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा की मांग को लेकर गाजीपुर-सैयदराजा मार्ग पर बड़ेसर मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जाम समाप्त कराने में जुट गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि स्टेशन बाजार के गांधी चौक मुहल्ला निवासी अशोक प्रजापति (32) नगर पालिका में कोलम्बर पद पर संविदा कर्मी था। वह पटखौलिया निवासी लालबाबू (28) के साथ साइकिल से प्रतिमा विसर्जन में ड्यटी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रात में करीब साढ़े दस बजे काशीराम आवास के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता उसी सड़क से गुजर रहे थे। वह सड़क पर लहूलुहान पड़े युवकों को अपने वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। घायलों से जानकारी लेने के बाद दुर्घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। चिकित्सक ने दोनों घायलों की मरहम-पट्टी की। अशोक के सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन आनन-फानन में उसे वाराणसी ले गए। उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को परिजन शव लेकर घर पहुंचे। इस मामले में मृतक के बड़े भाई चंदन कुमार ने वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। परिजनों ने ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा की मांग को लेकर शाम को पांच बजे गाजीपुर-सैयदराजा मार्ग पर बड़सेर मोड़ पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह, उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, कोतवाल हेमंत कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी लोगों को जाम समाप्त करने के लिए समझाने लगे, लेकिन लोग मृतक की पत्नी गोल्डी को नगर पालिका में नौकरी और मुआवजा की मांग करते हुए मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। रात आठ बजे तक आक्रोशित लोग मांग पर अड़े रहे और जाम चलता रहा। अधिकारी जाम समाप्त कराने में जुटे रहे। जाम की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लगी रही और आवागमन करने वाले परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed