फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसपी का तबादला, यशवीर बने नये कप्तान

एसपी का तबादला, यशवीर बने नये कप्तान

Fri, 03 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एसपी का तबादला, यशवीर बने नये कप्तान
गाजीपुर। सूबे की सरकार ने गुरुवार की रात 15 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें जिले के पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा का नाम भी शामिल है। इन्हें यहां से अपराध शाखा लखनऊ भेजा गया है, जबकि इनकी जगह अलीगढ़ के एएसपी (ग्रामीण) यशवीर सिंह की तैनाती की गई है। इनका अचानक तबादला सबको चौंकाने वाला है, क्योंकि वर्तमान पुलिस कप्तान न्याय के पक्षधर थे। जानकारों की माने तो सत्ताधारी दल के कुछ कद्दावर नेता अपने निजी फायदे के लिए अंदर ही अंदर इनसे नाराज चल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं के दबाव में शासन ने स्थानांतरण करने का निर्णय लिया है। एसपी सोमेन वर्मा ने 28 अप्रैल 2018 को जिले में पुलिस कप्तान का चार्ज लिया था। कुछ ही समय में वह जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। उनके पद पर रहते जिला पुलिस ने कई बड़े मामलों के खुलासे किए तथा बदमाशों को पकड़ने का काम किया। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद उनके निस्तारण की पूरी कोशिश करना यह उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा। वह आम जनता में ही नहीं, बल्कि विभागीय कर्मियों में भी अपने स्वभाव तथा व्यवहार से काफी लोकप्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed