फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए

छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए

Mon, 29 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में रसायन विज्ञान परिषद की ओर से रसायन विज्ञान के जीवन में विभिन्न अनुप्रयोगों पर सोमवार को एक मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्राओं ने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों, पर्यावरण प्रदूषण, जैव ईंधन जलचक्र, विद्युत रसायन, यौगिकों की संरचना आदि विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज एवं मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम तथा विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त वन महानिदेशक अंबरीष चौबे, एमएएच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य खालिद अमीर ने किया। रसायन विज्ञान प्रदर्शनी में बीएससी प्रथम वर्ष से श्रुति एवं साथियों को पहला, अंजु यादव एवं साथियों को दूसरा एवं सलोनी एवं साथियों को तीसरा स्थान मिला। बीएससी द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान शिखा सिंह एवं साथियों, द्वितीय स्थान नगमा एवं साथियों तथा तृतीय स्थान जान्हवी शर्मा एवं साथियों को मिला। बीएससी तृतीय वर्ष से सलोनी कुशवाहा एवं साथी पहले, प्रियंका मौर्य एवं साथी दूसरे तथा तीसरा स्थान अनुपम शर्मा एवं साथियों को मिला। इस अवसर पर शमीम, गुलाम हुसैन, डॉ. विनय दुबे, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ पीएस रावत, डॉ विकास सिंह, डॉ शंभूशरण प्रसाद, मीडिया प्रभारी शिवकुमार एवं महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक एवं विभागीय कर्मचारी तथा रसायन विज्ञान की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समन्वय एवं संयोजन रसायन विभाग परिषद के संयोजक एवं विभाग प्रभारी डॉ. अकबर-ए-आजम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed