{"_id":"5a6cba2a4f1c1b8c268b6bc4","slug":"101517074986-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से पता तोड़ रहे वृद्ध की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से पता तोड़ रहे वृद्ध की गिरकर मौत
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजपुरडेहमा (गाजीपुर)।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर (बेलहरी) गांव में शुक्रवार की देर शाम पेड़ से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
असावर (बेलहरी) गांव निवासी झुल्लन राजभर (70) बकरियों को खाने लिए गांव के बाहर बागीचे में एक पेड़ पर चढ़कर पत्ता तोड़ रहे थे। पत्ता तोड़ते समय अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। इस घटना में वृद्ध के सिर में गंभीर चोटें आई और कमर की हड्डी टूट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए बलिया जनपद स्थित जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।