{"_id":"5a64d11c4f1c1b514a8b4cac","slug":"101516556572-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने माडल बना सोचने को किया विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने माडल बना सोचने को किया विवश
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। बाजार स्थित रेनबो माडर्न स्कूल में रविवार को कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, पर्यावरण आदि संबंधित एक से बढ़कर एक माडलों की प्रस्तुति कर लोगों को सोचने पर विवश कर दिया। बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों की अभिभावकों ने सराहना की।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आर्गेनिक फार्मिंग, तारामंडल, भारतीय परम्पराओं के पीछे वैज्ञानिक महत्व, ट्रांसिटिव एलिवेटेड बस, हाइड्रों इलेक्ट्रिक पावर प्लांट, इलेक्ट्रों मैग्नेटिक क्रेन, ह्यूमन हार्ट, स्वच्छ भारत, सैनिटरी लैंड फील, बेटी बचाओ बेटी, पढ़ाओ आदि माडलों की प्रस्तुत कर लोगों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री संत समिति एवं गंगा महासभा स्वामी जितेंद्र आनंद सरस्वती तथा स्नातक निर्वाचन खंड सदस्य विधान परिषद केदारनाथ सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत आयूषी सिंह और अंकिता सिंह के स्वागत गान गाया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने कहा कि रेनबो माडर्न स्कूल निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम बच्चों से बच्चों की प्रतिभा निखारने का कार्य किया जा रहा है। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती बच्चों द्वारा बनाए गए माडलों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं रामचरित मानस देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका डा. गजाधर प्रसाद शर्मा, विवेक सिंह आदि ने निभाई। संचालन विनीत कुमार शर्मा ने किया।