{"_id":"5a1077124f1c1bec538bdfa7","slug":"101511028498-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या अथवा आत्म-हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या अथवा आत्म-हत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में चार दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से हुई मां-बेटी की मौत की गुत्थी सुलझती नहीं दिखाई दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और भी मामला उलझ गया है। शुक्रवार की देर शाम पीएम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पीएम रिपोर्ट ने पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब हत्या अथवा आत्महत्या के चक्कर में पुलिस खुद उलझ गई है। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस टीम एक बार फिर घटना स्थल का निरीक्षण कर सुराग खोजने के तरफ सक्रिय हो चुकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस यह मान रही है कि अगर दोनों ने आत्महत्या की है तो शव कमरे के बेड पर कैसा आया। फिर परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही दोनों शवों को कमरे से बाहर निकालकर आंगन में कैसे रख दिया। पुलिस का मानना है कि संदिग्ध मौत में कोई न कोई महत्वपूर्ण तथ्य छुपा है। कमरे को फिर से खंगालने के लिए पुलिस टीम ने अपनी ओर से सक्रियता बढ़ा दी है। जबकि ग्रामीण घटना को हत्या ही मानकर चल रहे है। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना क्रम को कई पहलुओं से जांचकर गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या और आत्म-हत्या मानकर इसमें से एक को साफ करना चाहती है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सीओ ने भी पुलिस टीम को इस घटना के पूरे तथ्यों को पुन: देखकर गुत्थी बन चुकी मौत का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जमानिया सीओ आरबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शव लटकता नहीं मिला, इससे संदेह की स्थिति बन रही है। पुलिस घटना स्थल का गहनता पूर्वक निरीक्षण करने के साथ इस मौत का जल्द ही पर्दाफाश करेगी।