फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डेढ़ सौ घरों की गुल है बती, परेशान हैं उपभोक्ता

डेढ़ सौ घरों की गुल है बती, परेशान हैं उपभोक्ता

Wed, 11 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ सौ घरों की गुल है बती, परेशान हैं उपभोक्ता
देवड़ी डाड़ी गांव में जले 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को 15 दिन बाद भी नहीं बदला गया। इस वजह से करीब 150 घर अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली न रहने से लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं खेती के कार्य पर भी खराब प्रभाव पड़ रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

जिन लोगों को इन्वर्टर लगा रखा है, वह भी चार्ज न होने के कारण शोपीस बने हुए है। ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। गांव रामप्यारे चौहान, डा. लल्लन चौहान, भीम यादव, आनंद यादव, सुरेश चौहान, सोमेश्वर चौहान, कन्हैया चौहान आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल विभाग को दी गई। बावजूद इसके आज तक बदला नहीं गया। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां तरह-तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। वहीं खेती का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई वीरबहादुर ने बताया कि इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही लगवाकर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed