{"_id":"5988a66b4f1c1ba6718b4703","slug":"101502127723-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एटीएम जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एटीएम जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। एटीएम के अंदर कार्डधारकों द्वारा किए जा रहे ट्रांजेक्शन का वीडियो बनाकर आनलाइन करके उनके खातों में मौजूद धनराशि को आनलाइन शापिंग एवं पेटीएम में ट्रांसफर करने वाले दो जालसाज रविवार की देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक लैपटाप, आठ मोबाइल, 21 हजार नगद और दो एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया। इस मामले का खुलासा एसपी सोमेन वर्मा ने सोमवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
एसपी ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की महराजगंज स्थित एक बैंक के एटीएम के बाहर पांच व्यक्ति खड़े हैं और किसी घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम जब महराजगंज स्थित बैंक के एटीएम के पास पहुंची तो वहां खड़े लोग भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दो लोगों को भागते समय पकड़ लिया। जबकि तीन घनी आबादी का फायदा उठाकर भाग निकले। एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राहुल चौहान और जमानिया कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी इमरान उर्फ डब्लू बताया। पूछताछ में दोनों जालसाजों ने बताया कि पांच लोगों की एक गैंग है। इस में मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के कुतुबपुरा जोगाटी गांव निवासी अविनाश चौहान उर्फ टिंकू, अजय चौहान और कृष्णाकांत चौहान शामिल हैं। जालसाजों ने बताया कि गाजीपुर, मऊ, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, चंदौली एवं अन्य जनपदों में एटीएम के अंदर खड़े होकर कार्ड धारकों द्वारा किए जा रहे एटीएम ट्रांसजेक्शन का वीडियो बनाकर उसके कार्ड का नंबर एवं कोड पता कर लेते हैं। इसके बाद खाते से आनलाइन शापिंग एवं पेटीएम में पैसा ट्रांसफर कर लेते हैं। सफलता प्राप्त टीम में उपनिरीक्षक विनय सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, सदानंद यादव, मनोज यादव, जवाहिर यादव मौजूद रहे। इस सफलता पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।