फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बलात्कार के मामले में युवक गिरफ्तार

बलात्कार के मामले में युवक गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार के मामले में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के साथ छह माह पूर्व गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर बलात्कार करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने तहरीर में पुलिस को बताया कि बीते 30 जनवरी को गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर छात्रा के साथ जबरदस्ती मुंह काला किया। लोक लाज की डर से छात्रा ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। पिछले 27 जुलाई को युवक स्कूल जाते समय छात्रा को रोक लिया और अश्लील वीडियो को सीडी बनाकर यू-ट्यूब आदि पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस संबंध में कोतवाल त्रिलोकी सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को पियरी बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed