{"_id":"596ba9ed4f1c1b36058b4793","slug":"101500228077-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त नहीं की जाएगी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाश्त नहीं की जाएगी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सैदपुर। भाजपा मंडल सैदपुर की बैठक एक स्कूल परिसर में रविवार को हुई। इस मौके पर
जिला प्रभारी नंदकिशोर पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इनकी उपेक्षा किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आपसी गुटबाजी से दूर होकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को विस्तार देने के लिए नियमबद्ध बैठकों और पार्टी के बौद्धिक सम्मेलनों में नियमित प्रतिभाग करें। बूथ समिति सत्यापन करने की बात कहते हुए पौधों को लगाने की चर्चा की। बताया कि पौधरोपण का कार्यक्रम 15 से 25 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत पौधा लगाना है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामतेज पांडेय, बद्री प्रसाद शर्मा, मंडल महामंत्री राधेश्याम मोदनवाल, जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह, पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर, बबलू सोनकर, हीरालाल वर्मा, बृजेश जायसवाल, बसंत सेठ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता डा. पीएन सिंह तथा संचालन संजय कुमार ने किया।