फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 lakh insured will be in India Post Payment Bank for Rs 299

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में 299 रुपये में होगा 10 लाख का बीमा

Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
10 lakh insured will be in India Post Payment Bank for Rs 299
महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है। इसमें वर्ष में महज 299 और 399 रुपये के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपये का बीमा होगा। एक वर्ष खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और टाटा एआईजी के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपये का कवर मिलेगा। साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज के लिए 60000 रुपये तक का आईपीडी खर्च और ओपीडी में 30000 रुपये तक का क्लेम मिलेगा। वहीं 399 रुपये के प्रीमियम बीमा में उपरोक्त सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार के लिए ट्रांसपोर्ट का 25000 रुपये तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5000 तक का खर्च मिलेगा। इस बीमा सुविधा में पंजीकरण के लिए लोग अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने के लिए डाक विभाग द्वारा ‘मिशन सुरक्षा’ अभियान 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed