फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 lakh books arrived for the new session, students will not have to wait

Ghazipur News: नए सत्र के लिए पहुंची 10 लाख किताबें, विद्यार्थियों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 07 Mar 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
10 lakh books arrived for the new session, students will not have to wait
गाजीपुर। नए सत्र में बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आगामी सत्र में बच्चों को वितरित करने के लिए किताबें आना शुरू हो गई है। जिले में कक्षा-तीन से आठ तक के दो लाख 40 हजार बच्चों को 18 लाख 35 हजार किताब चाहिए। जिसके सापेक्ष में जिले को अभी तक 10 लाख किताबें मिल चुकी हैं। जल्द ही सत्यापन कर इनको ब्लॉक मुख्यालय पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2268 परिषदीय विद्यालय, 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और 229 राजकीय, सहायता प्राप्त बेसिक और माध्यमिक विद्यालय, समाज कल्याण से संचालित और मदरसे सहित 2511 विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब तीन लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। आगामी सत्र में नौनिहालों को किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग की मानें तो स्कूल खुलने के पहले दिन से बच्चों के बैग में नई किताबें होगी। नए सत्र के लिए जिले पर अभी तक 10 लाख किताबें पहुंच चुकी हैं। अभी आठ लाख 35 हजार किताबें और आनी है, जो एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। इस संबंध में जिला समन्वयक अमित राय ने बताया कि कक्षा एक एवं दो में एनसीईआरटी की किताबें लागू की गई हैं लेकिन अभी तक कक्षा एक और दो की किताबें नहीं आ पाई हैं। कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए करीब 10 लाख किताबें आ चुकी हैं। अभी आठ लाख 35 हजार किताबें आनी हैं जो एक सप्ताह में मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed