फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1 arrested with looted riffle

सिपाही से लूटी गई रायफल के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 15 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
1 arrested with looted riffle
क्राइम
गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सिपाही रतनचंद्र श्रीवास्तव से लूटी गई सरकारी रायफल के साथ सोमवार को एसटीएफ ने पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल के पास से एक को गिरफ्तार किया है। उसकी शिनाख्त गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हेतिमपुर महाराजगंज निवासी दिनेश सिंह यादव के तौर पर हुई है। उसके पास से एसटीएफ ने 303 बोर के पांच कारतूस, एक स्कार्पियो, एक मोबाइल और पंद्रह सौ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


बीते 12 नवंबर की आधी रात के बाद गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में सिपाही रतन चंद्र श्रीवास्तव और होमगार्ड बलवंत सिंह यादव गश्त पर निकले थे। बाजार में रेलवे क्रासिंग बंद थी, खुली तो जाम लग गया जिसे देखकर दोनों पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्थित कराने लगे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से एक सफेद रंग की स्कार्पियो आई और गलत दिशा से आगे बढ़ने लगी। सिपाही रतनचंद्र ने रोका तो स्कार्पियो सवार युवक ने उसे धक्का मारकर उसकी सरकारी रायफल छीन ली और भाग निकला।
विज्ञापन


सिपाही से रायफल लूटे जाने की घटना की जानकारी पाकर एसटीएफ की वाराणसी इकाई तफ्तीश में जुटी। मुखबिर से सूचना मिली कि गाजीपुर में सिपाही से लूटी गई रायफल को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से एक युवक सफेद रंग की स्कार्पियो से पांडेयपुर क्षेत्र स्थित मानसिक रोग अस्पताल के पास सोमवार की दोपहर तीन बजे के लगभग आएगा। इस सूचना पर एसटीएफ इंस्पेक्टर विपिन राय की अगुवाई में एसआई रणजीत राय व अनुपम श्रीवास्तव, वृंदावन राय और बैजनाथ ने घेरेबंदी की। स्कार्पियो जैसे ही आई उसमें सवार दिनेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसे कैंट थाने को सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्त में आए युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं मिल सकी है। एसटीएफ के अनुसार पूछताछ से यही स्पष्ट हुआ कि युवक ने बदमाशी में सिपाही से रायफल लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed