{"_id":"56e8342f4f1c1bd14a8b501d","slug":"will-oversee-the-cleaning-of-drains-from-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों की सफाई की लखनऊ से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों की सफाई की लखनऊ से होगी निगरानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने प्रशासन को पावर स्टेशनों के आसपास के नालों की सफाई अच्छी तरह से कराने के आदेश दिए हैं। इससे बरसात में पावर स्टेशनों में जलभराव की आशंका कम हो सकेगी और शासन के 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश को आराम से लागू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन ने इस बार गर्मियों में लोगों को भरपूर बिजली सप्लाई देने की योजना तैयार की है। इसके अनुसार ही सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है। शासन ने पावर कारपोरेशन की सिफारिश पर पावर स्टेशनों के आसपास के नालों की सफाई ठीक से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
एसई एसबी यादव ने बताया कि बरसात में पावर स्टेशनों पर जलभराव होने से सप्लाई प्रभावित होने का डर बना रहेगा। सुचारु सप्लाई के लिए नालों की सफाई बेहतर तरीके से कराई जाए। ऐसे में जल निकासी आराम से हो सकेगी। नालों का सफाई अभियान 25 मार्च से शुरू किया जाएगा। नालों की सफाई होने की रिपोर्ट संबंधित पावर स्टेशन केएसडीओ को भी देनी होगी।
विज्ञापन