{"_id":"56e049b84f1c1bbd4a8b4568","slug":"wcf-ndrf-cbrn-and-two-flood-relief-team-posted","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूसीएफ में दो बाढ़ राहत और एक सीबीआरएन टीम होगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्ल्यूसीएफ में दो बाढ़ राहत और एक सीबीआरएन टीम होगी तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे होने वाले वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल (डब्ल्यूसीएफ) में सुरक्षा के मद्देनजर एनडीआरएफ की तीन टीमें तैनात रहेंगी। 11 से 13 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में एनडीआरएफ की दो बाढ़ राहत और एक केमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और केमिकल (सीबीआरएन) टीमों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
तीनों टीमें बृहस्पतिवार को नई दिल्ली स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी। तीन टीमों के साथ मेडिकल टीम को भी शामिल किया गया है। मेडिकल टीम में एनडीआरएफ डॉक्टरों का पूरा पैनल मौजूद रहेगा। साथ ही दो बाढ़ राहत टीमों में 12 बोट को लगाया जाएगा। आठवीं बटालियन केकमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल में तैनाती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को तीनों टीमें कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन