{"_id":"279b1e74-c9c0-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"man-commited-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका तो पति ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका तो पति ने लगाया फंदा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 31 May 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर कालोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी एक माह पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है उसकी पत्नी शराब पीने से मना करती थी। इसे लेकर वह तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजनगर कालोनी निवासी संजीव (27) पुत्र नरेश हलवाई था। उसकी एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। बुधवार रात परिवार के सभी लोग घर की छत पर सो रहे थे।
रात में करीब 12 बजे संजीव अपने कमरे में आकर सो गया। सुबह जब नौ बजे परिजनों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला।
घरवालों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो संजीव पंखे से लटका हुआ था। उसने पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाया था। घरवालों ने खुद ही पुलिस को बुलाया।
बार्डर चौकी इंचार्ज ने बताया कि संजीव की पत्नी उसे शराब पीने से रोकती थी। इसे लेकर वह तनाव में था।
उसके पिता बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं तथा गुलमर्ग में उनकी पोस्टिंग है। परिवार में उसका बड़ा भाई प्रवीन है।