फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Divisional Sports Hostel trial dominated ghaziabad

मंडलीय स्पोर्ट्स हॉस्टल ट्रायल में छाए गाजियाबादी

Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Divisional Sports Hostel trial dominated ghaziabad
खेल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार के स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए चल रहे मंडलीय स्पोर्ट्स ट्रायल में गाजियाबाद सहित बुलंदशहर और हापुड़ के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। मंडलीय ट्रायल की जारी हुई सूची में गाजियाबाद के दो खिलाड़ियों ने फाइनल केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में जगह बना ली है।

विज्ञापन


27 मार्च से 10 मई तक आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में गाजियाबाद से कबड्डी खिलाड़ी हीरा सिंह और वॉलीबाल में वंश शर्मा स्पोर्ट्स हॉस्टल में जगह बनाने को पसीना बहाएंगे।
विज्ञापन


मंडलीय ट्रायल में बुलंदशहर के चार और हापुड़ की एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। बुलंदशहर के खिलाड़ियों में कुश्ती में रामकुमार, टेबिल टेनिस में आयुष्मान, क्रिकेट में प्रशांत कुमार और वॉलीबाल में मोनी चौधरी ने जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हापुड़ से एथलेटिक्स में काजल शर्मा ने मंडलीय ट्रायल में जगह बनाई। इन सभी खिलाड़ियों को सैफई,  लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद में आयोजित होने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना होगा।


डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए मेरठ मंडल से ही खिलाड़ियों के चयन की सूची जारी हुई है। उनके पास अभी लिखित में लिस्ट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed