बस कंडक्टर की बेटी ने किया IIT-JEE क्वालीफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर मन में हौसला हो तो सफलता खुद ब खुद आपके कदम चूम लेती है। यह साबित कर दिया है शहर की बेटी अनीता ने।
दसवीं के टॉपर्स लिस्ट में शामिल रहीं अनीता ने आईआईटी जेईई भी क्वालीफाई कर लिया है। खास बात यह है कि अनीता ने यह उपलब्धि मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई कर हासिल की है।
अनीता की इस कामयाबी पर उनके माता-पिता फूले नहीं समा रहे। नेहरू वर्ल्ड स्कूल के डायरेक्टर अरुणाभ ने बताया कि स्कूल के लिए यह बड़ी बात है।
आईआईटी जेईई क्वालीफाई करने की खबर अनीता को स्कूल से ही मिली। इसके बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
पिता स्कूल में बस कंडक्टर
अनीता के पिता उसी स्कूल में बस कंडक्टर हैं, जहां अनीता पढ़ाई कर रही हैं। स्कूल प्रशासन भी अनीता की कामयाबी को स्कूल की बड़ी उपलब्धि मान रहा है।
फिरोजाबाद से कभी घूमने के इरादे से गाजियाबाद आए अनीता के पिता अरविंद सिंह को यह जगह इतनी रास आई कि यहीं के हो कर रह गए। स्कूल में नौकरी मिलना ही बड़ी बात थी।
अनीता की मां ममता ने कहा कि फिरोजाबाद में रहते तो यह मुकाम देखने को न मिलता। हो सकता था और बच्चों की तरह अनीता भी नहीं पढ़ पाती और चूड़ी बनाने के काम में ही जुट जाती।
पहली कमाई परिवार की
पूरा परिवार अब अनीता के जेईई एडवांस में पास होने की दुआ कर रहा है। अनीता ने कहा कि पढ़ाई पूरी कर जब जॉब लगेगी तो पहली कमाई से वह पूरे परिवार के लिए तोहफा खरीदेंगी।