{"_id":"56e82ca84f1c1b87108b4c19","slug":"vijayanagar-in-media-preson-shot-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयनगर में मीडियाकर्मी को मारी गोली, घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजयनगर में मीडियाकर्मी को मारी गोली, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
विजयनगर में बाइक सवार मीडियाकर्मी को कार सवार बदमाशाें ने गोली मार दी। गोली उसके पेट को छूते हुए जांघ से आरपार हो गई। घायल को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मीडियाकर्मी की मां ने पुलिस को तहरीर दी है, प्रॉपर्टी विवाद में पति पर वारदात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसओ विजयनगर, सुरेंद्र यादव ने बताया कि खेड़ा का रहने वाला अजहरुद्दीन प्रताप विहार में मां के साथ रहता है। वह सोमवार रात साढे़ 11 बजे बाइक से ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर जा रहा था। वह तिगरी गोल चक्कर पर पहुंचा था कि तभी कार सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
अजहरूद्दीन का कहना है कि दो-तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली उसे लगी। विवाद की वजह उसके पिता से चल रहा प्रॉपर्टी विवाद है। पिता ने दूसरी शादी कर ली है, इस वजह से वह अपनी मां के साथ अलग रहता है। एसओ का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन