फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NCR vehicle lifter gang arrested, recovered 32 bikes

एनसीआर में वाहन चुराने वाला गैंग दबोचा, 32 दोपहिया बरामद

Wed, 16 Mar 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
NCR vehicle lifter gang arrested, recovered 32 bikes
bikes - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के  32 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिन्हें ये बंद फैक्ट्री में छिपाकर रखते थे और पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस का दावा है कि यह गैंग सोशल साइट्स के जरिए वाहन बेचने की प्लानिंग कर रहा था।

विज्ञापन



एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पकडे़ गए चोर अंकित निवासी शेरपुर, मेरठ और अमजद निवासी गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ का है। दोनों पांच साल से वाहन चोरी कर रहे हैं। एक सूचना पर चेकिंग के दौरान दोनों को बुधवार सुबह हमदर्द चौराहे के  पास से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर मेरठ, हापुड़ समेत अन्य जगहों से चोरी की गईं 30 बाइक और दो स्कूटी बरामद की गईं है। दो बाइक वाहन चोरों ने लालकुआं के पास एक बंद फैक्ट्री में छिपाकर रखी थी। आरोपियों ने बताया कि वह पांच-सात हजार में चोरी के वाहनों को हापुड़ में बेचते थे, पहली बार पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित का दावा है कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दोनों मास्टर चाभी की सहायता से ऐसे स्थानों पर वारदात करते थे, जहां सीसीटीवी न लगे हों। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि अब यह गैंग वाहन इसलिए इकट्ठे करके रख रहा था, ताकि सोशल साइट्स फेसबुक आदि के जरिए ग्राहकों को फंसाकर वाहन बेच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed