{"_id":"111-33965","slug":"Ghaziabad-33965-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के ड्राइवर पर ताना तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के ड्राइवर पर ताना तमंचा
Ghaziabad
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। मोदी स्टील के पास मंगलवार रात बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर रोडवेज बस रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
मेरठ डिपो की बस मंगलवार रात दिल्ली से सवारी लेकर मेरठ जा रही थी। मोदी स्टील के पास बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़े थे। बस चालक सुरेंद्र निवासी मेरठ ने बताया कि दोनों युवकों ने सड़क के बीच में आकर तमंचा हवा लहराते हुए बस रुकवाने की कोशिश की। यह देख चालक ने होशियारी से काम लिया और बस की रफ्तार बढ़ा दी। इसके चलते दोनों युवक सड़क से दूर हो गए। चालक बस लेकर कोतवाली में पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। इसके चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे। एसएचओ होम सिंह यादव का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन युवक नहीं मिल सके हैं।