फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   12वीं कक्षा के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर

12वीं कक्षा के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर

Mon, 13 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Mon, 13 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

दो दोस्तों के साथ लालबाग कॉलोनी में पैदल रहा था छात्र
पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने रंजिश से किया इंकार
लोनी। लालबाग कालोनी में बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन बदमाशों ने 12वीं के एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। वह अपने दो साथियों के साथ पैदल जा रहा था। उसे उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कालोनी के लोगों ने बताया कि बदमाश अंधाधुंध गोलियां दागते हुए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नसबंदी कालोनी निवासी ओमप्रकाश का पुत्र शिवकुमार (18) दयालपुर दिल्ली के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। रविवार को वह पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त चेतन एवं चंदन के साथ दुर्गापुरी दिल्ली गया था। रात करीब आठ बजे तीनों घर लौट रहे थे। आटो से उतरने के बाद जैसे ही वे लालबाग कालोनी में पहुंचे, पीछे से बुलेट मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन बदमाशों ने उनके ऊपर गोली दाग दी तथा मौके से फरार हो गए। गर्दन में गोली लगने के कारण शिवकुमार घायल हो गया। उसके दोस्तों ने मोबाइल से परिजनों एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी तथा शिवकुमार को आटो में डालकर उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुलेट सवार बदमाश पीछे से गोलियां दागते हुए आ रहे थे तथा वारदात के बाद भी गोलियां दागते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। हमलावर कौन थे तथा उन्होंने शिवकुमार को गोली क्यों मारी है, इसका खुलासा मामले की जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed