{"_id":"111-33931","slug":"Ghaziabad-33931-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी आगे-आगे केजरी पीछे-पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी आगे-आगे केजरी पीछे-पीछे
Ghaziabad
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक ने लाया दोनों दिग्गजों को एक-दूसरे के करीब
अभी 79 लाख हैं मोदी के फैंस, केजरीवाल के 43 लाख
तेजी से बढ़ रही है केजरीवाल के फैंस की संख्या
गाजियाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। बीते एक सप्ताह में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। ऐसा सोशल साइट फेसबुक के जरिये हुआ है। दरअसल, दोनों नेता फेसबुक के जरिये युवाओं को लुभा रहे हैं।
फेसबुक पर नरेंद्र मोदी के फैंस की संख्या 7,937,673 लाख हैं और अरविंद केजरीवाल के फैंस करीब 4,383,990 लाख हैं। बीते एक हफ्ते में केजरीवाल के फैंस की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि युवाओं में मोदी को लेकर भी उत्साह कम नहीं है। उधर, ग्राउंड पर भी दोनों पार्टियां मोदी और केजरीवाल के नाम पर यूथ पावर बढ़ाने में लगी हैं। आम आदमी पार्टी जहां ‘मैं हूं आम आदमी’ अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ रही है वहीं भाजपा भी ‘वालेंटियर नमो नमो’ अभियान में युवाओं को जोड़ रही है। तस्वीर बिलकुल साफ है, इस बार युवाओं के बूते ही केंद्र में सरकार बनेगी।
आंकड़े बोलते हैं
चुनाव आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश का हर पांचवां मतदाता 18 से 23 वर्ष के बीच वाला है। अगर देश के कुल मतदाताओं की बात करें तो 20.6 प्रतिशत मतदाता इसी आयु वर्ग का है। यानी जिधर यह वर्ग चल दिया सत्ता भी उधर ही जाएगी। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। गाजियाबाद में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 22 लाख है। इसमें 38 से 40 प्रतिशत वोटर 18 से 23 वर्ष का है।