{"_id":"111-33908","slug":"Ghaziabad-33908-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थी को कंधा देने आ रहे पांच लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थी को कंधा देने आ रहे पांच लोगों की मौत
Ghaziabad
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम के नमकीन कारोबारी के घर टूटा दुखों का पहाड़
कारोबारी रिश्तेदारों के साथ हाथरस आ रहा था गाजियाबाद
सासनी में धुंध-कोहरे के कारण ट्रक में घुस गई कार
गाजियाबाद। भाई की अर्थी को कांधा देने आ रहे कारोबारी समेत पांच लोग काल के गाल में समा गए। हाथरस के कस्बा सासनी के पास शुक्रवार रात हुए भीषण हादसे में कारोबारी की कार ट्रक में घुस गई, जिससे पांचों लोगों की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी जैसे ही गाजियाबाद स्थित परिजनों को हुई तो उन पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक साथ दो भाइयों और रिश्तेदारों की मौत से हर तरफ कोहराम मच गया। गौरतलब है कि नंदग्राम मरियमनगर निवासी विकास (27) की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। भाई की मौत का समाचार पाकर नमकीन कारोबारी संजय कुमार, सास, दोस्त, बुआ और साले के साथ कार से गाजियाबाद आ रहे थे।
मूलरूप से हाथरस निवासी नमकीन कारोबारी संजय कुमार यहां नंदग्राम मरियमनगर में परिवार सहित रहते थे। संजय किसी काम से हाथरस गए थे। इसी बीच शुक्रवार को अचानक छोटे भाई विकास की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने संजय (35)को विकास की मौत की जानकारी दी तो वे सास कृष्णा देवी(55), साला विक्की उर्फ विकास(26), दोस्त दीपू (27)और बुआ तस्वीरी देवी(60) के साथ कार से गाजियाबाद के लिए निकले। संजय हाथरस के आगे सासनी के पास पहुंचे तभी कोहरे और धुंध के कारण कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में पांचों लोगों की मौत हो गई। शनिवार को संजय के शव को नंदग्राम लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। तीन भाइयों में सबसे बड़े संजय के दो बेटे हैं। छोटे भाई विकास की अभी शादी नहीं हुई थी। अब मंझला भाई कन्हैया के कंधों पर ही परिवार की जिम्मेदारी आ गई।
सिसकियां...आसूं और बेबसी। घर में मातम और चेहरों पर उदासी। यह माहौल नंदग्राम मरियमनगर में रहने वाले नमकीन कारोबारी संजय कुमार के उस घर का है, जहां एक दिन पहले तक खुशियां ही खुशियां थीं। शुक्रवार रात इस घर पर कहर बनकर गुजरी। शनिवार को संजय के घर दिनभर शोक संवेदना प्रकट करने वाला का तांता लगा रहा। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों की आंखें भी नम हैं।