{"_id":"111-33906","slug":"Ghaziabad-33906-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा आज से!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा आज से!
Ghaziabad
Updated Sun, 12 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने दी अनुमति, लिखित निर्देश प्राप्त होते ही दी जाएगी सुरक्षा
अभी आवास और कार्यालय पर 10-10 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
कौशांबी। दिल्ली के मुख्यंत्री जबतक कौशांबी में रहेंगे उन्हें गाजियाबाद पुलिस जेड श्रेणी सुरक्षा देगी। शासन ने गाजियाबाद पुलिस को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा देने की अनुमति दे दी है। रविवार तक लिखित निर्देश प्राप्त होते ही केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा दे दी जाएगी।
आम आदमी पार्टी के कौशांबी कार्यालय पर हिंदू रक्षा दल के हमले और बहुजन सेना के प्रदर्शन के बाद गाजियाबाद प्रशासन पर सीएम की सुरक्षा बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर प्रोटोकॉल के अंतर्गत मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस का पत्र लिखे जाने के बाद शासन इसपर विचार कर रहा था। शासन की ओर से जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि इस संबंध में लिखित निर्देश रविवार तक प्राप्त होने की संभावना है। एसएसपी ने बताया कि निर्देश मिलते ही रविवार को ही उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा दे दी जाएगी।
उधर सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि आप कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से सुरक्षा हटाने की मांग की है। मगर आवास और कार्यालय दोनों जगहों पर 10-10 सुरक्षाबल 24 घंटे तैनात रहेंगे। सीओ ने बताया कि लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस किसी प्रकार का खतरा नहीं उठाना चाहती। हालांकि अरविंद के घर पर प्रदर्शन के दौरान कार्यालय से सुरक्षा नदारद दिखी।