{"_id":"111-28733","slug":"Ghaziabad-28733-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
Ghaziabad
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली के अमन कालोनी में गृह क्लेश में टीटू (25) ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह मोटर मेकेनिक का काम करता था। करीब एक माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। बुधवार तड़के घर के आंगन में लोहे के कुंदे पर उसका शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस को आसपास के लोगों से घटना का पता चला। एसएचओ घंटाघर कोतवाली गोरखनाथ यादव ने बताया कि मंगलवार रात वह कमरे में सोया था। मां और दोनों भाई दूसरे कमरे में सोए थे। बुधवार तड़के करीब चार बजे टीटू की मां उठी तो आंगन में टीटू का शव छत में लगे कुंदे से लटका था।
विज्ञापन