{"_id":"111-26058","slug":"Ghaziabad-26058-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी से रेकी कराकर डालते थे डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी से रेकी कराकर डालते थे डकैती
Ghaziabad
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लिंक रोड पुलिस ने महाराजपुर से पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गैंग का सरगना 10 साल से अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा बांग्लादेशी कलाम है। यह गैंग नौकरानी से रेकी करवा घरों में डकैती डालते थे। गैंग ने दिल्ली में हुई चोरी और डकैती की कई वारदातें स्वीकारी हैं। इनसे 15 मोबाइल, 18 चार्जर और तीन तमंचे बरामद किए हैं। इनकी साथी महिला फरार है। गैंग लीडर कलाम बांग्लादेश के बागरहार के गांव धान सागर का रहने वाला है। वह दिल्ली में रहकर गैंग चला रहा था। पकड़े गए बाबू उर्फ रफीकुल मलिक, कालू उर्फ अकबर और मिट्ठू उर्फ शेख रफीकुल पश्चिम बंगाल के हैं और दिल्ली गाजीपुर झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। सलीम इटावा निवासी है और दिल्ली गोकुलपुरी में रहता है।