{"_id":"111-26055","slug":"Ghaziabad-26055-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकियों की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकियों की सफाई शुरू
Ghaziabad
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लोनी। सात मौतें और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के बाद लोनी नगर पालिका की नींद टूटी। श्ुाक्रवार को टंकियों की सफाई की गई। नाईपुरा कॉलोनी में जलापूर्ति के दौरान कीड़े निकलने की बात भी सामने आई है। लापरवाही बरतने के आरोप में एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। शनिवार को रूपनगर की टंकी साफ कराई जाएगी। इससे करीब 20हजार आबादी की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर पालिका ने जलापूर्ति के लिए चार टैंकरों का इंतजाम किया है, जो नाकाफी हैं। दूसरी ओर अस्पतालों में मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। लोनी के अलावा गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भी मरीजों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को डॉक्टरों की टीम भी लोनी पहुंची।
प्रेमनगर में लगेंगे दस हैंडपंप
नगर पालिका के ईओ डा. डीके राय ने बताया कि प्रेमनगर कॉलोनी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका पांच हैंडपंप रिबोर कराएगी जबकि पांच नए हैंडपंप जलनिगम द्वारा नये पंप लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रेमनगर में लगेंगे दस हैंडपंप
नगर पालिका के ईओ डा. डीके राय ने बताया कि प्रेमनगर कॉलोनी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका पांच हैंडपंप रिबोर कराएगी जबकि पांच नए हैंडपंप जलनिगम द्वारा नये पंप लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन