{"_id":"111-26051","slug":"Ghaziabad-26051-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की छात्रा नोएडा में बेची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की छात्रा नोएडा में बेची
Ghaziabad
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर। बिहार से अपहृत कर छात्रा को नोएडा में बेचने का मामला सामने आया है। मोदी शुगर मिल में कार्यरत छात्रा के पिता का कहना है कि किशोरी ने खुद फोन करके जानकारी दी है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिहार के जिला गोपालगंज निवासी व्यक्ति मोदी शुगर मिल में नौकरी करता है जबकि उसका परिवार बिहार में रहता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी बिहार के एक स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ती है। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री 14 मार्च को स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने बिहार के गोपालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को पीड़ित पिता ने मोदीनगर कोतवाली पुलिस को बताया कि चार अप्रैल को उसकी बेटी का उनके मोबाइल पर फोन आया था। किशोरी ने बताया कि बिहार में स्कूल जाते समय एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और अब नोएडा में उसे एक व्यक्ति को बेचकर रफूचक्कर हो गया है। पुलिस जांच कर रही है।