फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे आदित्य नाथ

गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठे आदित्य नाथ

Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
कहा, पुलिस ने की अभद्रता, सामान भी गया गुम, एसएसपी सहित कई अधिकारी मनाने पहुंचे
विज्ञापन

गाजियाबाद। अंबेडकर नगर के टांडा में हिंदू जागरण मंच के नेता बाबू राम गुप्ता की हत्या की खबर सुनकर दिल्ली से गोरखपुर रवाना हुए भाजपा सांसद को हिरासत में ले लिया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर किया गया। प्रशासन को आदित्यनाथ के टांडा में मृतक के घर पहुंचने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। अंबेडकर नगर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने गाजियाबाद प्रशासन से भाजपा सांसद को वहां पहुंचने से रोकने की फैक्स कर अपील की थी।
भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ ने स्टेशन पर गिरफ्तार किए जाने का विरोध भी अपनी चिरपरिचित शैली में किया और वह स्टेशन पर धरने पर बैठ गए। प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे भाजपा सांसद ने उनको हिरासत में लिए जाने को पूरी तरह गैर कानूनी करार दिया। उन्होंने जिला प्रशासन से उनकी गिरफ्तारी का वारंट दिखाने को भी कहा। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने भाजपा सांसद को फैजाबाद के डीएम की ओर से भेजे गए फैक्स की प्रति दिखाई, पर भाजपा सांसद इससे संतुष्ट नहीं हुए। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बद्तमीजी की। पुलिस अधिकारियों को इस मामले में उनसे लिखित माफी मांगनी होगी और उनका सामान ढूंढकर उन्हें ससम्मान ट्रेन से गोरखपुर रवाना करना होगा। किसी आधिकारिक काम से अलीगढ़ गए एसएसपी नितिन तिवारी को इस घटना के तुरंत बाद गाजियाबाद लौटना पड़ा। एसएसपी ने आदित्यनाथ को मनाने के लिए उनकी भाजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी फोन पर बात कराई। पर इसका भी भाजपा सांसद पर कोई असर नहीं पड़ा और वे अपनी बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन

एसएसपी सहित जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी आदित्यनाथ को मनाने पहुंचे। उन्होंने आदित्य नाथ को हुए कष्ट के लिए खेद प्रकट किया। इसके बावजूद आदित्यनाथ नहीं माने। स्टेशन पर सांसद को घेरे बैठे पार्टी कार्यकर्ता बुधवार देर रात तक जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर भाजपा नेताओं का जमघट
गाजियाबाद। आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। शाम सवा आठ बजे हुई गिरफ्तारी के साथ रात 12 बजे तक स्टेशन पर नेता और कार्यकर्ता जमा रहे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि बलदेव राज शर्मा, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, पूर्व विधायक सुनील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, विजय मोहन और महानगर संयोजक एसपी सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।
कासगंज सांसद पहुंचे
रेलवे स्टेशन पर सांसद की गिरफ्तारी की सूचना पर देर रात दिल्ली से गोरखरपुर कासगंज के सांसद भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जब तक सामान और साथी नहीं पहुंच जाते वह भी धरने से नहीं हटेंगे।

संसद में राजनाथ उठाएंगे मुद्दा
पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को यह मुद्दा संसद में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed