{"_id":"111-22561","slug":"Ghaziabad-22561-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी लागत पर ही हो सेकेंड फेज मेट्रो विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी लागत पर ही हो सेकेंड फेज मेट्रो विस्तार
Ghaziabad
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सेकेंड फेज मेट्रो विस्तार पर एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। जीडीए ने डीएमआरसी से पुरानी लागत पर ही सेकेंड फेज मेट्रो विस्तार करने की मांग रखी है। ऐसा न होने की सूरत में जीडीए ने पूर्व में तय हुए फंडिंग पैटर्न को लागू करने का सुझाव डीएमआरसी को दिया है। जीडीए ने फंडिंग पैटर्न पर डीएमआरसी को पत्र भेज दिया है। सोमवार को ही डीएमआरसी ने जीडीए को दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो विस्तार का रिवाइज्ड फंडिंग पैटर्न भेजा था। पैटर्न में प्रोजेक्ट की निर्माण लागत 180 करोड़ रुपये बढ़ने की बात कही गई है।
डीएमआरसी द्वारा भेजे गए रिवाइज्ड फंडिंग पैटर्न में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अंश में इजाफा किया गया है। डीएमआरसी का अंश पूर्ववत ही रखा गया है। इजाफे के बाद जीडीए के अंश में करीब 125.6 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। पुराना फंडिंग पैटर्न लागू होने पर डीएमआरसी के अंश में इजाफा होगा। इससे जीडीए के अंश में राहत मिल सकती है।