{"_id":"111-22496","slug":"Ghaziabad-22496-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरा की किस्मत का फैसला आज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरा की किस्मत का फैसला आज!
Ghaziabad
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। नोएडा के प्लाट आवंटन में अनियमितता बरतने के मामले में मंगलवार को अदालत अपना फैसला सुना सकती है। मामले में डिफेंस की फाइनल बहस के बाद कोर्ट ने फैसले के लिए 20 नवंबर का दिन निर्धारित किया था। मामले में पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव और आईएएस राजीव कुमार आरोपी हैं। कोर्ट के इस फैसले पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं।
नोएडा प्लाट आवंटन घोटाले का खुलासा होने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पर 26 फरवरी 1998 को सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। मामला नोएडा अथारिटी की तत्कालीन सीईओ नीरा यादव एंड अदर्स के खिलाफ दर्ज हुआ था। 16 अक्तूबर 2002 को सीबीआई ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इसमें नीरा यादव के साथ-साथ तत्कालीन डिप्टी सीईओ आईएएस राजीव कुमार को भी आरोपी बनाया गया था। मामले की कार्यवाही गाजियाबाद में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस. लाल की अदालत में चल रही है। 5 नवंबर को फाइनल बहस के बाद न्यायाधीश ने जजमेंट के लिए 20 नवंबर की तारीख दी थी।