फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मध्यप्रदेश ने 6 विकेट पर बनाए 230 रन

मध्यप्रदेश ने 6 विकेट पर बनाए 230 रन

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी ग्रुप सी मैच में एमपीसीए ए और यूपीसीए ए के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद यूपीसीए ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और एमपीसीए को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एमपीसीए ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लिए थे।

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) का पहला विकेट पी शर्मा के रूप में गिरा। पी शर्मा को मोहम्मद जावेद ने 32 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद आए महमूद ने 70 गेंदों का सामना कर 15 रन बनाए। महमूद का विकेट एडी नाथ ने लिया। 158 गेंद पर 61 रन बनाने वाले मनोज सिंह को सौरभ ने आउट किया। धालीवाल 31 को मोहम्मद जावेद ने बोल्ड कर पेवेलियन भेजा। दिन का छठवां विकेट बेग के रूप में गिरा वे अमित मिश्रा के शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने तक वीएस वर्मा 38 और एसएस जैन 17 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। यूपीसीए के मोहम्मद जावेद ने 24 ओवर में 2 तथा सौरभ ने 21 ओवर में 2 विकेट लिए। अमित मिश्रा और प्रशांत गुप्ता को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed