{"_id":"111-22277","slug":"Ghaziabad-22277-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशीय कुश्ती टीम चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशीय कुश्ती टीम चयनित
Ghaziabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। शनिवार से शुरू हई दो दिवसीय मंडलीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन किया गया। एचएचकेएम इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता में सब जूनियर, सीनियर और जूनियर बालक वर्ग तथा बालिका वर्ग में सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पार्षद संतराम यादव ने किया।
इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 16 से 18 नवंबर से गोंडा के देवी पाटन में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। इनमें सब जूनियर बालक वर्ग में गाजियाबाद के सुदीप, सोनू यादव, आकाश और राहुल ने तथा बागपत के जुल्फिकार, प्रशांत, अंकुर तथा सुधीर का चयन हुआ है। जूनियर बालक वर्ग में बागपत के अक्षय, राहुल, सौरभ, कृष्ण, जबकि मेरठ के गोपाल, नफीस, मनोज और सतीश चुने गए। जीबी नगर के बलराज ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग में गाजियाबाद के टोनी मेरठ के प्रदीप, अमित और रोबित तथा बागपत के सरवन तथा 74 केजी वर्ग में गौतमबुद्धनगर के बोबी और 84 केजी में अजीत चयनित हुए हैं। बालिका वर्ग में मेरठ की दिव्या तोमर, इंदू, रिशू नागर, पिंकी, पूजा और काजल विभिन्न भार वर्ग में चयनित हुई हैं। इस प्रतियोगिता से चयनित ये खिलाड़ी 15 नवंबर को गोंडा के देवीपाटन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने जाएंगे।